हे शंभू शंकर, तू मेरा ध्यान
सत्य सनातन शाश्वत ज्ञान
हे सोमेश्वर मंगलहारी
तेरे प्रेम में बही मैं नारी
माला में तेरे कपाल विराजे
कर्ण में तेरे कुण्डल साजे
माथे पर प्रलय नेत्र साधे
शरीर पे तेरे भभूत साजे
हे लिंगाध्यक्ष लोकपाल
हे शंभू शंकर, तू मेरा ध्यान
सत्य सनातन शाश्वत ज्ञान ll
~ © कैलाश जांगड़ा बनभौरी (K. J. Banbhori)
#kailashjangrabanbhori #shbdgrz #shbd-grz #shiv शिव